जयपुर@ करधनी इलाके में ससुराल पक्ष द्वारा सेनेटाइजर उड़ेल कर एक विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सूर्य विहार विस्तार नागल जैसा बोहरा निवासी सीमा शर्मा ( 28) पत्नी अनिल शर्मा के झलसने का मामला सामने आया। घटनाक्रम के मुताबिक, पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इस बीच पीडि़ता के पिता बनवारी लाल शर्मा ने करधनी थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया कि उनकी पुत्री सीमा (28 बातचीत करने पर सीमा के ससुराल वालों ने उस पर और अधिक कहर बरपाना शुरू कर दिया। ससुराल वाले ना उउसे खाने के लिए देते थे और बात-बात पर मारपीट किया करते थे। यहां तक कि ससुराल पक्ष द्वारा उसके सभी गहने बेच दिए गए और पति भी दूर रहने लगा। ससुराल वाले सीमा के पिता से समय समय पर दहेज का भी दबाव डालते थे और इस दबाव मे पिता बनवारी शर्मा द्वारा कई बार बेटी से छिपाकर ससुराल पक्ष को पैसे दिए भी गए। हालांकि अब झुलसी हालत में पीडि़ता सीमा बयान देने में सक्षम नहीं है लेकिन पीडि़ता के पिता ने करधनी थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Tuesday : April 22, 2025
03 : 20 : 53 AM