उप नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को होना चाहिए शर्मसार

चूरू@ राजस्थान में लगातार हो रहे अपराधों पर भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साथ रही है। मंगलवार को भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले कि गृहमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को होना चाहिए शर्मसार! सरकार जवाब दे आखिर कब रुकेगी बेटियों के साथ दरिंदगी व हैवानियत की घटनाएं। राजस्थान कब तक शर्मसार होता रहेगा। पीड़िता न्याय की आस में सरकार से लगा रही है गुहार, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर बेटी को इंसाफ दे सरकार।राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा कि चूरू जिले में सादुलपुर के नवां गांव में युवती का अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक ! प्रदेश में कब रुकेंगी रेप की श्रृंखला। एनसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों में राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में पहले पायदान पर है। वहीं. विकास की दृष्टि से राजस्थान पिछड़ रहा है।