रेनवाल धाम में 81 फिट लम्बी चुनरी ओढ़ाई

किशनगढ़ रेनवाल: गत शनिवार को शक्तिपीठ श्री कुल्लू वाली माताजी मन्दिर, रेनवाल धाम में 81 फिट लम्बी चुनरी ओढ़ाई गई। जिसमें मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री नाथूराम जी के सानिध्य में चौमू दरवाजे से चुनरी शोभायात्रा यात्रा गाजे बाजे के साथ प्रारंभ होकर, बाजार मार्ग से कबूतर चौक, किसान मन्दिर होते हुए मुख्य मन्दिर श्री कुल्लू वाली माताजी के दरबार में पहुंची। जिसमें कुल्लू वाली माता की मनोरथ झांकी सजाई गई। कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर जसवंत पुजारी, विष्णु मालपानी, नंदकिशोर मालपानी, नाथूराम मालपानी, खुदरा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल अजमेरा, व्यापार महासंघ अशोक असावा, पूर्व पार्षद सुनिल साँखला, सेवक मोतीराम, दिनेश शर्मा, राकेश प्रजापत, गिरधारी राजोरा, राजेन्द्र स्वामी, संदीप साँखला, महादेव प्रजापत, हितेन्द्र सिंह साँखला, मुकेश मीणा, राजवीर सिंह साँखला, राकेश कुमार चौबे, रोहित साँखला, सिद्धार्थ वर्मा, संदीप खन्ना, आर्यन पाटोदिया, कुनाल अन्य भक्तजन मौजूद रहें।