राधा गोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित, प्राचार्य मितेश चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर दिया प्रकाश, श्रीधरी दीदी का किया आभार व्यक्त
नेवटा। राजधानी जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेवटा में राधा गोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्र-छात्राओं को गिफ्ट भेंट किए गए। विश्व प्रसिद्ध की प्रचारिका श्रीधरी दीदी के कर कमलों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग ऊनी वस्त्र सहित अनेक आइटम भेंट किए। साथ ही इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर भी सम्मान किया गया। श्रीधरी दीदी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के उद्देश्य के प्रति जानकारी दी साथ ही शिक्षा और अध्यात्म दोनों के विषय में उपदेश दिए फूलों के माध्यम से होली विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम वासियों व विद्यार्थियों ने फूलों की होली खेलकर समा बांध दिया। अध्यात्म और शिक्षा को लेकर श्रीधरी दीदी ने आज की युवा पीढ़ी शिक्षा व अध्यात्मक दोनों में तालमेल रखने के बारे में कहा कि आज के समय में जीवन के उत्थान के लिए दोनों की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि भौतिक उत्थान व जीवन यापन करने के लिए शिक्षा जरुरी है लेकिन आत्मा के कल्याण के अध्यात्मक की परम आवश्यक है।
वहीं प्राचार्य मितेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है, शिक्षा के बिना आज के समय कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने श्रीधरी जी का आभार प्रकट किया। इस दौरान हमारा समाचार से बात करते हुए प्राचार्य मितेश चौधरी ने शिक्षा के महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ अध्यात्मक का ज्ञान होना भी जरुरी है। इस दौरान प्राचार्य मितेश चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद राम चलावरिया, उपसरपंच प्रकाश बोहरा, पूर्व सरपंच शिवचंद डूकिया, बद्री नेहरा सीबीईओ सांगानेर सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।