फिजूल की राजनिति करने के बजाय विकास के कार्याे को प्राथमिकता दी है - कस्वां

चूरू। विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान में चूरू लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी राहुल कस्वां एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया का गांवों में जोरदार स्वागत हो रहा है। विभिन्न गांवो में डीजे से जुलूस निकालकर तथा लड्डू व फलो से जगह जगह तोलकर स्वागत किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्यासी राहुल कस्वां ने बुधवार को करीब डेड दर्जन गांवो में जन सम्पर्क किया। इस दौरान घंटेल, पिथिसर, रिबिया, खण्डवा, कोटवाद ताल, जोडी, चलकोई, खिंवासर, आसलखेडी, सोमासी, झारिया एवं सहजूसर में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैने अपने कार्यकाल में फिजूल की राजनिति करने के बजाय विकास के कार्याे को प्राथमिकता दी है। मैने सांसद के रूप में देश व प्रदेश में अग्रणी रहकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित किया। भविष्य में भी आपने सांसद बनने का मौका दिया तो जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई कमी बाकी नही छोडूगा। उन्होने खेद प्रकट करते हुए कहा कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की राजनिति का बोझ सिर पर उठाये रखने वाले नेताओं ने विकास की और कुछ भी ध्यान नही दिया। यही कारण है कि 35 साल विधायक रहने वाले के पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने पिछली गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा भाजपा सरकार ने आधी योजनाओं को तो बन्द कर दिया है। लोकसभा चूनाव के बाद बाकी जन कल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर दिया जायेगा। मंडेलिया ने कांर्ग्रेस प्रत्याषी राहुल कस्वां की सराहना करते हुए कहा कस्वां परिवार ने विकास व आपसी भाईचारे को महत्व दिया है। इसी का परिणाम है पुरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस जन दिल खोलकर उनका साथ दे रहें है। कांग्रेस ने अभूतपूर्व एकता आई है। मंडेलिया ने कहा कि हमें चूरू विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड मतो से कांग्रेस को विजयी बनाना है। सभाओं को चूरू देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धान्धू, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, गोविन्द महनसरिया, कमल पुनियां, आदूराम न्यौल, अम्मीलाल कस्वां, सुखाराम घिंटाला, सोहनलाल मेघवाल, जमील चौहान, प्यारेलाल दानोदिया, डूंगरमल सैनी, लालचंद सैनी, नारायण बालाण, जंगषेर खां, आरिफ पिथिसर, शेरखान मलखाण, डीके कस्वां, नारायण बालान, हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। ग्राम खण्डवा में पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सैनी, सरंपच नारायण सिहाग, दुलाराम खरीन्टा, डेडराज सैनी, मंगराराम मेघवाल, मनीराम स्वामी सहित सैकडो ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया। जन सभाओं के दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभाओं का संचालन लीलाधर चुलेट व सद्दाम हुसैन ने किया।