ग्राम पंचायत बेगस के सभी बूथों पर अध्यक्ष नियुक्त, परवान पर भाजपा का संगठन पर्व

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के बहुआयामी कार्यक्रम संगठन पर्व के तहत शक्ति केंद्र बेगस फतेहपुरा पर संगठन सहयोगी एवं मंडल महामंत्री महेंद्र देवंदा की अध्यक्षता में सभी बूथों पर सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत बेगस के बूथों पर सुरेश कुमार वर्मा, रमेश चंद यादव, कजोड़ गुर्जर एवं फतेहपुरा पंचायत के बूथों पर सुरेश कुमार कुमावत, पवन कुमार शर्मा, राजू ऐचरा, राजेंद्र जाट, दिनेश यादव एवं भागचंद कुमावत को नियुक्त किया गया। बूथ अध्यक्ष अब अपनी-अपनी कार्यकारिणी अपने क्षेत्र में सर्व सम्मति से बनाने का काम सबके सहयोग से करेंगे। कार्यकारणी बनाने का कार्य समय पर पूर्ण कर मण्डल स्तर पर देना होगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश टोडावता, शक्ति केंद्र संयोजक रामनारायण गुर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में रामफूल यादव, मोती राम कुमावत, लक्ष्मी नारायण जाट, राम प्रसाद तोड़ावता, मंगलचंद कुमावत, सुरेश कुमावत, रमेश चंद यादव, रतन लाल यादव, मोहनलाल गुर्जर, कानाराम गुर्जर, राम नारायण गुर्जर सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने दी।