सुभाष चंद सामोता बने राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ब्लॉक अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम)के प्रदेश मंत्री मानसिंह श्योराण के निर्देशन में ब्लॉक सायला का वार्षिक अधिवेशन एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करवाए गए। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद सामोता को सर्व सम्मति को चुना गया। इसके साथ ही मंत्री पद पर अनिल यादव, महिला मंत्री पद पर सुशीला को एवं कोषाध्यक्ष पद पर मोहर सिंह सैनी को चुना गया। अधिवेशन में हेमराज योगी, कृष्ण कुमार, राजेश ऐचरा, सुबेसिंह यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल गुर्जर, राहिताश्व प्रजापत, परसाराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।