झोटवाड़ा मंडल पूर्व में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर महाजनसंपर्क शुरू

निवारू। भारतीय जनता पार्टी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम सदस्यता अभियान 2024 को लेकर महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत झोटवाड़ा मंडल पूर्व में शक्ति केंद्र निवारू से हुई। बूथ संख्या 122 पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क कर लोगों को सदस्यता अभियान के बारे में समझाया एवं उनके मोबाइल में सदस्य कार्ड बनाकर दिया। जनसंपर्क से पूर्व बैठक कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से इस अभियान में लगकर झोटवाड़ा मंडल पूर्व को दिए गए लक्ष्य को पूरा कर जिले में प्रथम स्थान पर आने का आह्वान किया।  मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर सदस्य बनाने के लिए आवाहन किया ।
मंडल प्रवासी हरिमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने घर परिवार एवं पड़ोस पड़ोस से कार्यक्रम की शुरुआत कर सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान करना है। इस अवसर पर मंडल प्रवासी जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, मंडल महामंत्री महेंद्र देवंदा, कार्यक्रम सह संयोजक जगदीश प्रसाद यादव, मंडल मंत्री नारायण सिंह, मंदिर महंत अशोक शर्मा एवं रमेश यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।