भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिला जयपुर ग्रामीण दक्षिण देहात की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले भाजपा के 32 मंडलों में चल रहे सदस्य अभियान को लेकर समीक्षा की गई। इस संबंध में जोबनेर भाजपा मंडल के अध्यक्ष पंकज जोया द्वारा भी जोबनेर मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में अपडेट दी गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत, राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जिला जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह ,पूर्व कैबिनेट मंत्री अनीता भदेल, कन्हैयालाल मीणा, जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर व जिला संयोजक हृदय सुमन पारीक के समक्ष जोश ने बताया कि जोबनेर मंडल के अंतर्गत आने वाले 6 बूथों पर 1200 सदस्य बनाने का पार्टी द्वारा लक्ष्य दिया गया था किंतु जोबनेर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका जोबनेर में दोगुने सदस्य जोडक़र 2500 सदस्य नगर पालिका जोबनेर से भाजपा से जोड़े। इसको लेकर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी द्वारा जोबनेर मंडल के अध्यक्ष की सराहना की गई व आगे होने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर प्रोत्साहित किया।