राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के प्रदेश मुख्य सचिव नियुक्त होने पर छोटी लाल जाट का किया सम्मान

जयपुर। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा की अनुशंसा में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र खैरवा के द्वारा छोटी लाल जाट (चांदीवाल) निवासी चांदीवालों की ढाणी, ग्राम सरनाचौड़, कालवाड़ झोटवाड़ा को राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) का प्रदेश मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जाट की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर युवा प्रदेश अध्यक्ष कालूराम झाझडिय़ा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन चौधरी, प्रदेश सचिव सीताराम चौधरी, जयपुर जिला युवा अध्यक्ष अमित चौधरी, जयपुर जिला प्रभारी रामनिवास चौधरी ने छोटी लाल जाट के निज आवास पर पहुंचकर उनका प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही साथ ‘जाट समाज सर्वांगीण विकास विचार मंथन’ विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा बहुत ही सकारात्मक रही। गुरुजी के विचारों से सभी लाभान्वित होते हुए उनको प्रदेश मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर पूरी टीम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) में उनके सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए उनका आभार, अभिनंदन और वंदन किया।

अमेरिका में मारा गया गैंगस्टर गोल्डी बरार?

 

Most Read