बचपन के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ देकर बांधा समां

गंगापुर सिटी।  शनिवार को आशीर्वाद पैराड़ाईज में बचपन सैकण्डरी स्कूल व डी.एस. ग्रुप का वार्षिक उत्सव हुआ जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि मुकेश राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग प्रचारक द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अपने उद्बोधन में सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ संस्कार व देशहित में अपने नौनिहालों को लगाकर देश को विश्वगुरू बनाने की अपील की।

बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम ने लगभग 3000 अभिभावकों की आँखें नम कर दी। कार्यक्रम में हास्य, करूण व वीररस से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी को हँसाया तो कभी भावुक भी किया। विद्यार्थियों ने साइंस के विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डी.एस. ग्रुप के फाउण्डर डायरेक्टर इंजि. उमेश कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि डी.एस. हर वर्ष सैकड़ो इंजि. व डॉक्टर समाज को देता रहा है और देता रहेगा। साथ ही हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये संस्कार युक्त शिक्षा देकर राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। शर्मा ने बताया कि डी.एस. ग्रुप के द्वारा आगामी दो वर्षों में संगीत एवं खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। ताकि बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम में डी.एस. ग्रुप के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, डी.एस. ग्रुप के सी.एम.डी. व बचपन स्कूल के डायरेक्टर अवधेश शर्मा, डी.एस. इंस्टीट्यूट सीकर के डायरेक्टर आशुतोष वर्मा डी.एस.आई के एम.डी. प्रदीप यादव, डी.एस. एकेडमी के प्रिंसीपल अशोक शर्मा डी.एस.आई के स्टेट बोर्ड एम.डी. अरविन्द चतुर्वेदी उपस्थित रहें।कार्यक्रम के अन्त में बचपन सैकण्डरी स्कूल के प्रिंसीपल सुमेश गिरी ने कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी अभिभावकों, मीडियाकर्मी एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।