सुनील भटनागर बने भटनागर सभा विकास समिति के अध्यक्ष

कोटा:भटनागर सभा विकास समिति, कोटा की आम सभा छावनी, कोटा स्थित गणपति उत्सव मैरिज गार्डन में आयोजित में अयोजित की गई। सर्व प्रथम भगवन श्री चित्र गुप्त जी के पूजन पश्चात कार्यक्रम का आगाज किया गया। आम सभा के संरक्षक गिरीश कांत भटनागर, दिनेश चंद्र भटनागर, अनंत बिहारी भटनागर, दिनेश बिहारी भटनागर और सभा के वर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार भटनागर के मंचस्थ निर्देशन में सभा की यह आम सभा संचालित की गई। आम सभा में ही नवीन कार्यकारिणी के चुनाव करवाएं गए, जिसमे वर्ष 2024 से 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर सुनील भटनागर, महासचिव पद पर राकेश भटनागर, कोषाध्यक्ष पद पर सुषमा भटनागर, उपाध्यक्ष पद पर मनोशाला भटनागर, संगठन मंत्री पद पर अशोक भटनागर को सर्व सम्मति से मनोनित किया गया। संरक्षक मंडल द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शुभ कामनाएं  प्रेषित की गई। चुनाव निष्पक्ष रूप से चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा विधिवत संपन्न करवाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील भटनागर ने कहा कि आगामी समय में सभी को साथ लेकर समाज व संस्था के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही कोटा शहर में भी सेवा कार्य को गति दी जाएगी। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।