14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लोकतंत्र बचाओ भाजपा हराओ अभियान

कोटा: बूंदी अंचल के जनतंत्र प्रेमी नागरिकों एवं श्रमिक, किसान, महिला तथा सांस्कृतिक - सामाजिक जन संगठनों द्वारा गठित " लोकतंत्र बचाओ आंदोलन " की संचालन समिति की बैठक अजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 बैठक में भाजपा की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं किसान, मजदूर, दलित, आदिवासियों और महिलाओं द्वारा उनके वाजिब अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों को नृशंशता पूर्वक  कुचलने के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के संयोजक यशवंत सिंह बताया कि जनता ने जिनके हाथों में सविंधान और लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है वही संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए है, गत दस वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई तथा जनता की गाढ़ी कमाई से सार्वजनिक क्षेत्र में खड़ी की गई जन संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है।   

जन जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कोटा शहर, तालेड़ा, बूंदी, दीगोद, सुल्तानपुर, इटावा, पीपल्दा, सांगोद, और रामगंजमंडी क्षेत्र में नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएंगी जिनमें भाजपा को हराने का आव्हान किया जाएगा।बैठक में शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, जन विज्ञान आंदोलन के विजय राघव, अखिल भारतीय किसान सभा के दुलीचंद बोरदा एवं नंदलाल धाकड़, साहित्यकार महेन्द्र नेह, एवं नागेंद्र कुमावत, स्वतंत्र पत्रकार रूपेश चड्ढा आदि सदस्य उपस्थित हुए।