अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने सभी खिलाडिय़ों को पदक जीतकर आने की दी शुभकामनाएं, 22 से 27 फरवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के धरूआ में आयोजित होगा टूर्नामेंट
जयपुर। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 22 से 27 फरवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के धरूआ में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशु (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान विश्वविद्यालय की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। डॉ. प्रमोद सिंह सचिव खेल बोर्ड राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने बताया कि शान्शु वर्ग में अजय चौहान 52 किग्रा, गौरव महावर 56 किग्रा, अजय सिंह तंवर 60 किग्रा, राहुल चौधरी 65 किग्रा, ईश्वर सिंह 70 किग्रा, सचिन सिंह 75 किग्रा, मोहित शर्मा 85 किग्रा।
छात्रा वर्ग में यामिनी कंवर 48 किग्रा, गुनगुन गुर्जर 52 किग्रा, कविता खोकर 56 किग्रा, पूर्ति शर्मा 60 किग्रा, शिवानी यादव 65 किग्रा, पूजा 70 किग्रा, पूजा सिंह 75 किग्रा। तालु वर्ग में भानु प्रताप पारीक, मनीष चौधरी, विकास जाट, गजपाल सिंह शेखावत, गणेश पंचोली, मोनेदर, गणेश, मनोज चित्तौडिय़ा, पीयूष मेहरा, अनीश बाजिया, प्रेम सिंह, किशन कुमार, बालिका वर्ग में साक्षी जेमन, चारू पारीक, दीक्षित नागर, छवि कंवर शामिल है। डॉ. प्रमोद सिंह सचिव खेल बोर्ड राजस्थान विश्वविद्यालय ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा टीम कोच हीरालाल चौधरी व टीम मैनेजर राहुल यादव को नियुक्त किया गया है। राजस्थान वुशू संघ अध्यक्ष हीरानंद कटारिया और भारतीय टीम कोच राजेश कुमार टेलर ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और पदक जीतकर आने की शुभकामनाएं प्रदान की।