पर्यावरण प्रेमी स्व. घीसाराम निठारवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने किया पौधारोपण

जयपुर। पर्यावरण प्रेमी स्व. घीसाराम निठारवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पंचायत स्तर पर छायादार वृक्ष और फूलदार पौधे लगाए गए। स्व. घीसाराम निठारवाल के परिवारजनों ने बताया कि स्व. घीसाराम पर्यावरण से जुड़े हुए थे और उनको पर्यावरण से अच्छा लगाव भी था और वो हर साल वर्षा ऋतु में घर पर पेड़-पौधे लगाते थे और उनकी देखभाल भी करते थे। पुत्र मुकेश कुमार और सुरेश ने बताया कि वे पिताजी के पर्यावरण प्रेम, लगाव और उनके संघर्षों से प्रेरित होकर एक पेड़ पिता के नाम मुहिम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। जीवन समर्पण संस्थान ने भी इस मुहिम की सराहना की और सभी सदस्य इस मुहिम का हिस्सा बने। संस्थान के सदस्यों ने एक पेड़ पिता के नाम मुहिम के लिए स्व. घीसाराम निठारवाल के परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।