भाजपा सदस्यता अभियान के लिए झोटवाड़ा मंडल पूरब में शक्ति केंद्र पर संयोजक नियुक्त

जयपुर। भाजपा के बहुआयामी कार्यक्रम सदस्यता अभियान-2024 को लेकर प्रत्येक पंचायत शक्ति केंद्र पर संयोजक नियुक्त किए गए। मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व कैबीनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से विचार-विमर्श कर एवं जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर की सहमति से प्रत्येक पंचायत पर संयोजक लगाए। इसमें निवारू में पुष्पेंद्र सिंह जादौन, रामनारायण चौधरी सरना डूंगर, महादेव प्रसाद शर्मा पीथावास, प्रदीप सिंह हाथोज, ओम प्रकाश खोखर माचवां, शिशुपाल पाल सिंह सुभरामपुरा, जगदीश प्रसाद चौधरी बंबोरी, लक्ष्मी नारायण बागड़ा धानक्या, सूरजपाल सिंह निमेड़ा, गजानंद बुरी मूंडिया रामसर, भैरू राम बूरी बेगस, रामफूल यादव फतेहपुरा, रामप्रसाद शर्मा को सरनाचोड़ एवं रामफूल यादव को संयोजक नियुक्त किया।