राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं के द्वारा किए गए विवादित बयान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झोटवाड़ा शहर का प्रधानमंत्री का पुतला दहन व प्रदर्शन

जयपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की ओर से की गई विवादित बयानबाजी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झोटवाड़ा शहर के अध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह जादौन  एवं मंजू शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं मोदी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश गुरूजी, लक्ष्मण सिंह जोधा,राजेन्द्र शर्मा, हवा सिंह बुगालिया, दीपक जांगीड़ देवी लाल वर्मा, ओमकार गहलोत, हरिनारायण सैनी,सुरेश गठाला, पार्षद लादूराम दुलारिया,लियाकत खान, शरीफ मोहम्मद, किशन अजमेर, नसरीन बानो पार्षद प्रत्याशी हिम्मत सिंह खाचरियावास , अजय सैनी, पंकज सैनी मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी ,निजाम खान, सतीश झिंगानिया, वार्ड अध्यक्ष सीताराम सैनी, राकेश थाकन ,जितेंद्र महाजन, धनराज सिंगोदिया ,हाकिम सिंह ,अब्दुल सईद, विरधाराम  जाट ,राजकुमार पंवार ,अली शेर खान ,आशीष खांडे  कांग्रेसी नेता  रतनलाल ,बी एल वर्मा ,विनोद शर्मा, पियूष लोहिया , सीताराम शर्मा ,एस प्रकाश माधेका ,कमलेश वर्मा ,सचिन शर्मा ,अजय शर्मा, घनश्याम शर्मा ,संजू यादव ,पिंकी अग्रवाल ,मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। संगठन महामंत्री मनोज अमन ने बताया कि अगर भाजपा नेताओं पर गलत बयान बाजी पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में वार्ड स्तर पर और भी बहुत से विरोध के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।