झोटवाड़ा मंडल पूरब के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत धानक्या मुख्य आबादी ठाकुर जी के मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लिया स्वच्छता का संकल्प

जयपुर। धानक्या मुख्य आबादी ठाकुर जी के मंदिर में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रताप गोरा के नेतृत्व में झोटवाड़ा मंडल पूरब के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा प्रदेश सह संयोजक परमेंद्र शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण महामंत्री हरिमोहन शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रताप गोरा, मंडल महामंत्री महेंद्र देवंदा, सदस्यता अभियान संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष रमेश टोडावता, मंडल मंत्री गजानंद जाट, शक्ति केंद्र संयोजक सूरजपाल सिंह, भेरूराम जाट, बूथ अध्य्क्ष राम सहाय गोरा, गोपाल ददरवाल ग्यारसी लाल सरावता, भेरुजी दादरवाल, नानूराम यादव, हनुमान सहाय यादव सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने दी।
 

Most Read