झोटवाड़ा मंडल पूरब के बूथ अध्यक्षों ने किया कार्यकारिणी का गठन, किया गया स्वागत

जयपुर। झोटवाड़ा मंडल पूरब अध्यक्ष शंकर यादव के निर्देशानुसार धानक्या शक्ति केंद्र संयोजक सूरजपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष 188 सीताराम दादरवाल, बूथ अध्यक्ष 189 रामसहाय गौरा, बूथ संख्या 190 गयारसीलाल शेरावता, बूथ संख्या 191 हनुमान यादव, बूथ संख्या 192 रामगोपाल चौधरी बूथ अध्यक्ष एवं अपनी कार्यकारणी बनाने पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रताप गोरा ने उपस्थित लोगों को बताया कि आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अजेय बूथ बनानी एवं आने वाले पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जीतना है। इस अवसर पर मोहन कुमावत, मदन दादरवाल, जगन्नाथ गोरा, विकास गोरा, रामेश्वर गोरा, अजय गोरा, भेरुजी दादरवाल, गोपाल दादरवाल, कालूराम दादरवाल, बंसी राम दादरवाल, जय राम दादरवाल, मोहन दादरवाल, रमेश दादरवाल, घासी राम यादव, राजेश यादव, लालाराम यादव, जगदीश यादव, कैलाश यादव, राकेश दादरवाल, रामकरण जाट, चंदा दादरवाल, गोगराज दादरवाल, मुकेश चौधरी एवं भंवर चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।