राजस्थान विधानसभा का घेराव, सड़कों पर उतरे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता

अभिषेक का बयान- तानाशाही नहीं सहेगा राजस्थान 

जयपुर: जयपुर में सोमवार का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज होगा, राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ पूरे प्रदेश में उबाल है, कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया, और देखते ही देखते जयपुर की सड़कों पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा जहा इस धन्य प्रदर्शन में AICC सदस्य अभिषेक चौधरी भी झोटवाड़ा विधानसभा के  कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे ।अभिषेक चौधरी ने साफ कहा कि ये भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भाजपा नेता द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल है, अभिषेक चौधरी समेत ने अपनी गिरफ्तारियां दीं, और कहा कि  तानाशाही सरकार के खिलाफ ये लड़ाई नहीं रुकेगी। कांग्रेस विधायक पिछले शुक्रवार (21 फरवरी) से ही विधानसभा में धरने पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज़ की कोई परवाह नहीं।

AICC सदस्य  अभिषेक चौधरी ने कहा – "जब भी विधानसभा या लोकसभा में जनता के मुद्दों पर चर्चा होने लगती है, भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए विवादित बयान दिलवाने लगती है इनकी असली मंशा यही है कि सदन में जनता की समस्याओं पर चर्चा ही न हो।

सदन में घुसकर कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस विधायकों को बार-बार बैठने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस ने जनता की आवाज़ उठाने से इनकार कर दिया। Aicc सदस्य अभिषेक चौधरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भाजपा सरकार ने माफी नहीं मांगी, तो राजस्थान जल उठेगा, अगर भाजपा सरकार ने इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी और 6 विधायकों का निलंबन रद्द नहीं किया, तो हर जिले, हर शहर में भाजपा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। AICC सदस्य अभिषेक चौधरी का ऐलान – “यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं, हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महासंग्राम होगा, और मैं खुद हर शहर में प्रदर्शन करवाऊंगा, हर गली, हर चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंका जाएगा। भाजपा सरकार की तानाशाही अब नहीं चलेगी, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र और जनता की आवाज़ को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा।