बगरू: बगरू इण्डस्ट्रीयल एसोसियेशन वर्ष के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण अग्रवाल, चुनाव अधिकारी जगदीश सोमानी की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से गठित नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजकुमार अग्रवाल को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संस्था के सभी पदो पर भी निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण अग्रवाल ने निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। अन्य पदो पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गोयल, उपाध्यक्ष राजेश शेखावाटिया तथा सुधीर जाजू, महासचिव नवनीत झालानी, वरिष्ठ सहसचिव सुनिल खण्डेलवाल, सहसचिव बसन्त कुमार लड्डा, सहसचिव भैरूराम डागर, सहसचिव सुरेन्द्र काबरा, कोषाध्यक्ष शीतल गर्ग रहें। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुराग अग्रवाल, अक्षत गोयल, अनुकूल केन्या, बनवारी खेतान, दिनेश खेतान, एच.पी. साबु , हर्ष सींघवी, कमल किशोर खेतान, कमल पोद्दार, मनोज कुमार गुप्ता, नितिन जैन, प्रदीप बथवाल, राजेंद्र माहेश्वरी, राजेश गर्ग, राकेश गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, संदीप मित्तल, संजय चौरडिया, शंकर लाल पटेल, सुदेश शर्मा, विनोद कुमार खुटेटा को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष बनने राजकुमार अग्रवाल का समस्त व्यवसायियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
: