अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष बनी हरियाणा की पूनम चौधरी


अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ‘महिला विंग’ का सात समुंदर पार आस्ट्रेलिया में हुआ विस्तार, करनाल की रहने वाली प्रेरणा चौधरी आस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि नियुक्त

हिसार। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद लगातार प्रदेश, देश व विदेश में भी संगठन का विस्तार कर रही हैं पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने महिला विंग का गठन कर हरियाणा प्रदेश को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पानीपत की रहने वाली बिजनेसवूमन सोनिया देशवाल को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया व अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल ने सात समुंदर पार आस्ट्रेलिया में महिला विंग आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष हिसार की रहने वाली पूनम चौधरी को नियुक्त किया व करनाल की रहने वाली प्रेरणा चौधरी को आस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे हरियाणा की महिला शक्ति में एक बार फिर उत्साह का माहौल है।
पूनम चौधरी हिसार जिले के किरोड़ी गांव की रहने वाली है। आस्ट्रेलिया में सात सालों से रह रहीं हैं। आस्ट्रेलिया में पूनम चौधरी काफी समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहीं हैं। साथ ही हरियाणवी कल्चर, हरियाणवी संस्कृति व जाट समाज के सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। पूनम चौधरी आस्ट्रेलिया की (पीआर-स्थायी निवासी) हैं। एडीलेड यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया से ग्रेजुएशन करने के बाद पूनम चौधरी वहां पर व्यवसाय कर रही हैं। पूनम चौधरी के पिता रामनिवास भादू हरियाणा सरकार के यातायात विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं। भादू परिवार व गांव वालों में खुशी का माहौल है। 

Most Read