एसके फाउंडेशन की संवेदनशील पहल, कालवाड़ स्थित आनंद कुंज वृद्ध आश्रम में वितरित किए कंबल

जयपुर। एसके फाउंडेशन जयपुर द्वारा कालवाड़ स्थित आनंद कुंज वृद्ध आश्रम में कंबल वितरित किए गए। अध्यक्ष आलोका कारजी के अपराजिता फाउंडेशन द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में इस समय 22 से अधिक बुजुर्ग रहते हैं जिनमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें रहने, खाने और प्राथमिक उपचार की मुफ्त सुविधा दी जाती है।
इस दौरान एसके फाउंडेशन संस्थान ट्रस्टी डॉक्टर नीतू सुंडा ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजकल हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि लोगो में समाज सेवा की भावना विकसित करना भी है। नव वर्ष पर बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं का ख्याल उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव है। नीतू सुंडा ने इस अभियान को समाज के प्रति संस्थान की जिम्मेदारी बताया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। डॉक्टर नीतू सुंडा ने वृद्धजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा की वह आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तैयार है। 
इस कदम से वृद्धजनों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान अध्यक्ष आलोका कारजी के अपराजिता फाउंडेशन द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम ने डॉक्टर नीतू सुंडा के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समय मानव के प्रति मानव सेवा करना ही सच्ची ईश्वर पूजा है। एसके फाउंडेशन संस्थान ट्रस्टी डॉक्टर नीतू सुंडा ने आश्रम की खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था की व्यवस्थाओं पर अपराजिता फाउंडेशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।