कड़ाके की सर्दी में रॉयल ग्रुप राजस्थान की पहल, राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरित

जयपुर। रॉयल ग्रुप राजस्थान द्वारा दो दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया। रॉयल ग्रुप के संस्थापक रविन्द्र सिंह चिंडालिया एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह मंढा ने बताया कि रॉयल ग्रुप की तरफ से हर साल सर्दियों में कंबल वितरण किया जाता है। इसके तहत रॉयल ग्रुप के द्वारा झारखंड मंदिर, रेलवे स्टेशन, अजमेर रोड, क्वींस रोड, खातीपुरा, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सीकर रोड आदि क्षेत्रों में कंबल वितरण किया गया। जिस प्रकार अभी ठंड का मौसम चल रहा है उसके तहत गरीब और असहाय लोगों को कंबल दिए गए। रॉयल ग्रुप काफी वर्षों से सर्व समाज के लिए सामाजिक कार्य करता आया है आगे भी यह कर्म जारी रहेगा।