कल्याणपुर बालाजी मंदिर आश्रम के महंत सीताराम बाबोजी का देहावसान, कई दिनों से थे अस्वस्थ, बीकानेर पीबीएम अस्पताल में थे भर्ती, दाह संस्कार में उमड़ा गांव

सरदारशहर। उपखंड के कल्याणपुरा गांव में स्थित बालाजी मंदिर आश्रम के महंत संत सिताराम बाबोजी का गुरूवार देर रात बिकानेर के पीबीएम अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार संत सिताराम बाबोजी पिछले तीन चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिन्हें उनके शिष्यों ने बिकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका शरीर शांत होने की खबर मिलते ही कल्याणपुरा व सवाई गांव के लोगों तथा उनके शिष्यों में शौक छा गया। उनके पार्थिव शरीर को कल्याणपुरा आश्रम लाया गया, जहां गाजे बाजे, सियाराम का संकीर्तन करते हुए साधु संतों और सैकड़ों धार्मिक लोगों की उपस्थिति में बैकुंठी निकाली गई और उनके कहे अनुसार आश्रम के अंदर ही हजारों लोगों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया। संत सिताराम बाबोजी बालब्रह्मचारी बताए जा रहें, जो पिछले करीब 30 वर्षों से कल्याणपुरा आश्रम में आध्यत्मिक क्षेत्र में सक्रिय थे और लोगों को भगवद मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते थे।