कांग्रेस ने झूठ व भ्रष्टाचार प्रदेश की जनता को दिया था, जालोर लोकसभा ने ठाना है अबकी बार रिकॉर्ड मतों से लुम्बाराम चौधरी को विजयी बनाना है - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जालोर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने जालोर में भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। नामांकन के बाद विशाल नामांकन जनसभा का आयोजन भगतसिंह स्टेडियम जालोर में हुआ। इस जनसभा में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जनता को कांग्रेस ने भय, झूठ और भ्रष्टाचार ही दिया है। जनता पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे को 5 लाख से अधिक वोटों से हराकर वापस जोधपुर भेजेगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर से गजेन्द्रसिंह शेखवात ने हराकर जालोर भेजा। अब जालोर की जनता को हराकर उन्हें वापस भेजने है।  प्रदेश की 25 सभी सीटें भाजपा जीतेगी। भाजपा प्रत्याशी जालोर लोकसभा ने ठाना है अबकी बार रिकॉर्ड मतों से किसान लुम्बाराम चौधरी को विजय बनाना है।  उन्होंने ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर पूरा देश कांग्रेस मुक्त भारत करना चाहता है और सभी से आह्वान करता हूँ अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करते हुए रिकॉर्ड मतों से लुम्बाराम चौधरी को विजय बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं के लिए एसआईटी का गठन कर दिया और अब तक 65 से अधिक लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही गेहूं की खारीद का एमएसपी मूल्य बढ़ाया है किसानों की सम्मान निधि बढ़ाई है, पेट्रोल-डीजल की दरों में कमीं की है ऐसे करके भाजपा अपने वो सभी वादे पूरे करेगी जो जनता से किया है। 

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं ऐसे में जालोर सिरोही से लुम्बाराम चौधरी को सर्वाधिक वोटों से जीताकर संसद में भेजना है तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखवात ने कहा जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार काम कर रही है उससे प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में तीसरी बार 25 सीटों कर भाजपा उम्मीदवार विजय होंगे और आमजन दिल खोलकर हमारे प्रत्याशी को आशीर्वाद देगी।

लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि सभी को नरेंद्र मोदी व लुंबाराम बनकर चुनाव लड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य कार्यकर्ताओं को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि घर पर संपर्क कर नरेंद्र मोदी बनकर चुनाव लड़े।

पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर देश के लिए हिट में काम करना है। लोकसभा प्रत्याशी चौधरी एक सरल सामान्य किसान नेता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालो के शासन काल में अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की जो मजबूत छवि बनकर उभरी है उसकी प्रशंसा करते हुए कहा आंतरिक सुरक्षा के मुद्दो के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, को गिनाते हुए ऐसी सैंकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति ले रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि

इस अवसर पर संत तीर्थ गिरी जी महाराज, लहरभरती, राजू गिरी, रामा नंद, सांसद देवजी पटेल, मंत्री जोगेश्वर गर्ग, ओटाराम देवासी, के के विश्नोई, लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल, लोकसभा सह प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, श्रवण सिंह राव, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, समाराम गरासिया, जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, राजेंद्र राणा, पूर्व जिला प्रमुख पुरिया पायल परसरामपुरिया, सहित काफी वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन विधायक छगन राजपुरोहित ने किया

इस अवसर पर जालौर सिरोही के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे