श्रीश्याम वाटिका विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, राजेंद्र राठौड़ अध्यक्ष, राजावत महासचिव मनोनीत

जयपुर। श्रीश्याम वाटिका विकास समिति, बिंदायका, जयपुर की समस्त कॉलोनी एवं ब्लॉक्स की आम सभा की बैठक का आयोजन माताजी मंदिर प्रांगण में कार्यकारी अध्यक्ष मानसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पूर्व में गठित समिति अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष को उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र राठौड़ को अध्यक्ष, हर गोविंद शर्मा को महामंत्री, सुरजीत सिंह राजावत को महासचिव एवं दीपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें उपाध्यक्ष के पद पर सुरेश कुमार यादव, संगठन मंत्री हनुमान सिंह नियुक्त हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विजय सिंह, भंवरलाल, महेश शर्मा, अमित शर्मा, महेंद्र सिंह, सुनील जांगिड़, ज्ञान सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, भंवर लाल खाटवा, सीताराम चौधरी, महिपाल सिंह शेखावत एवं भवानी सिंह शेखावत को मनोनीत किया गया।