भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न मोदी सरकार के नौ वर्षो में देश का गौरव विश्व में बढ़ रहा है-अलका गुर्जर

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
मोदी सरकार के नौ वर्षो में देश का गौरव विश्व में बढ़ रहा है-अलका गुर्जर
हमारा समाचार
टोंक (प्रेम रघुवंशी)। देश में मोदी सरकार के नौ वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो से आज दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है, जिससे देश का गौरव विश्व में बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर बैठक को सम्बोधित कर रही थी। मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सादिक खान, जिला प्रभारी मुकेश पारीक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान के साथ हुई। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने प्रदेश की गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की नकारा सरकार के कारण आज आमजन दु:खी है । महंगाई राहत कैम्प के नाम पर आमजन को प्रताडि़त किया जा रहा है। कभी भारत विश्व की तरफ  देखता था, लेकिन आज स्थितियां बदली हुई है, जिससे विश्व भारत की ओर देख रहा है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है, जिससे देश का हर व्यक्ति जुडऩा चाहता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि मोदी सरकार की सेवा, सुशासन एवं जन-कल्याण की दिशा में अनेक कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने केवल भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकने का काम किया है। जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है जहां राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं, जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए, जिन कार्यों को पूर्व की केंद्र सरकारों द्वारा 50 वर्षों में नहीं किया, उन कार्यो को 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडऩ, युवा वादा खिलाफी, किसान विरोधी, महिला विरोधी रही है। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि भारत को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने का किसी को श्रेय जाता है तो निश्चित रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर चुनावी लाभ के लिए सरकारीकरण का निजीकरण कर योजनाओं का झूंठा भ्रम जाल फैलाकर प्रदेश की आमजनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों में लोगों को गारंटी कार्ड बांट रही है, लेकिन किस चीज की गारंटी दे रही है। ये उस कार्ड में भी लोगों को नहीं बताया जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर प्रदेश की आमजनता को बेवजह कड़ी धूप में लाईनों में लगवाकर परेशान कर रही है। बैठक में एक राजनैतिक प्रस्ताव जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा रखा गया, जिसका समर्थन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेन्द्र गुर्जर, एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, एड. श्याम लाल जैन, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, नरेश बंसल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, प्रधान मालपुरा सकराम चौपड़ा, प्रधान निवाई रामावतार लांगड़ी, ओमप्रकाश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, मालपुरा पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक नीलिमा आमेरा, सुभाष गालव, बीना छामुनिया, संत कुमार जैन,  अनिल टिक्कीवाल, धोलू गुर्जर, किशन गोपाल जाट एवं रामकिशन गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।