बीकानेर के कपिल सरोवर और बूंदी की रामसागर झील का होगा सौन्दर्यीकरण - 35 करोड़ रुपए लागत से होंगे विकास कार्य - रामसागर झील के किनारे बनेगा साइकिल ट्रैक

बीकानेर के कपिल सरोवर और बूंदी की रामसागर झील का होगा सौन्दर्यीकरण - 35 करोड़ रुपए लागत से होंगे विकास कार्य - रामसागर झील के किनारे बनेगा साइकिल ट्रैक

 बीकानेर के श्रीकोलायत स्थित कपिल सरोवर और बूंदी के हिण्डौली स्थित रामसागर झील का स्वरूप निखरेगा। राज्य सरकार दोनों स्थलों का जीर्णोंद्धार और सौन्दर्यीकरण कराएगी। इससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 35 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। 

 

प्रस्ताव के अनुसार, कपिल सरोवर के जीर्णांेद्धार और सौन्दर्यीकरण के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 20 करोड़ रुपए व्यय होंगे। बूंदी की रामसागर झील के सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ साइकिल ट्रैक एवं पार्क का निर्माण भी होगा। इसमें 15 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में घोषणा की गई थी।