हरफूल ऐचरा बने राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के प्रदेशाध्यक्ष, लगा बधाइयों का तांता

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने जताया राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोहा का आभार, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के जरिए दी ऐचरा को मनोनयन की शुभकामनाएं

जयपुर। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा द्वारा हरफूल ऐचरा को संगठन का राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऐचरा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवद दिया एवं कहा कि वे जाट समाज के सेवक के रूप में कार्य करेंगे। ऐचरा ने कहा कि वे प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व सदस्यगणों को साथ लेकर कार्य करेंगे एवं समाज हित में जो भी संभव हो सकेगा उसके लिए दिन रात मेहनत करेंगे। हरफूल ऐचरा को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत करने पर सम्पूर्ण जाट समाज में खुशी की लहर है। टीम मोहन ऐचरा सेवा संस्था के द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष नोपाराम दांतेल, महासचिव जगदीश दादरवाल, महामंत्री मदनलाल, जयपुर जिला उपाध्यक्ष मोठुराम दादरवाल व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही राधेराम गोदारा किसान नेता, हीरानन्द कटारिया (कोच कब्बड्डी), महेंद्र घोसल्या, वैध सुरेश कुमार गठाला, डॉ. विकास, सुरेश गोदारा, मेघराज गोदारा, रवि टोडावता, राकेश, दिनेश टोडावता, प्रकाश टोडावता, जितू भरतपुर, विक्रम सिंह, रामसिंह ऐचरा, समीर ऐचरा, छितर करीरी, सीताराम करीरी, शिवपाल (प्रिंसिपल), रामकिशन (अध्यापक) एवं सुभाष आदि लोगों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।