मंत्री मदन दिलावर आज जोबनेर में केरिया नाडा तालाब में परंपरागत जल स्रोतों के जल संरक्षण की करेंगे शुरुआत

जोबनेर:  केरिया नाडा तालाब पर परंपरागत जल स्रोतों बावड़ी तालाब एवं कुंड का जीर्णोद्वार कर जल संरक्षण की शुरुआत करने कैबिनेट मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन दिलावर शुक्रवार प्रात 11:00 बजे कस्बे के केरिया नाडा तालाब स्थल पर पहुंचेंगे। प्राकृतिक तालाब संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गुरुवार नगर पालिका सहित आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कस्बे के श्री करण नरेंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी दौरा करेंगे व एलुमिनाई समिति द्वारा विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे इस दौरान कार्यकर्ता गिरधारी मामोडिया, सुमित कुमार तंवर, जितेंद्र प्रजापत, सुरेश शर्मा, रामस्वरूप लांबा सहित अन्य लोग शामिल थे। भूमाफियाओं द्वारा नदी तालाबों की जमीन पर अतिक्रमण रोकने पर्यावरण को संरक्षण हेतु सामाजिक संगठनों द्वारा कार्य किया जा रहा है।