अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में तरुणा सोलंकी प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त

कोटा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी की सभा में तरुणा सोलंकी,ठिकाना- छपावदा को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया। सभी जिलों की महिला अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से तरुणा सोलंकी को प्रदेश अध्यक्ष चुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा डॉक्टर महेंद्र सिंह  किसान विकास मंत्री भारत सरकार, किसान अध्यक्ष पार्लियामेंट मथुरा, एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष करिश्मा हाडा ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तरुणा सोलंकी को बनाकर राजपूत क्षत्राणी को आगे बड़ाने के आदेश दिए।  तरुणा कुमारी 2004 से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला अध्यक्ष रही 2014 से संभागीय अध्यक्ष रही और अभी समाज के हितों के कार्यक्रम करने के लिए एवं राजपूत महिलाओं के उत्थान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा हाडा ने प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की नियुक्ति प्रदान की गई।