श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हुआ विशाल दशहरा महोत्सव

जयपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में रॉयल सिटी माचवा स्थित श्री उग्मेश्वर महादेव मंदिर के सामने श्री करणी पुत्र फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक रामसिंह सुदरासन ने बताया कि बुराई का अंत और अच्छाई की जीत का पावन उत्सव मनाया गया। इस दौरान विशाल रावण दहन के साथ साथ रंगीन आतिशबाजी और राजस्थानी कल्चरल डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पावन सानिध्य अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा जी का रहा जिन्होंने वर्तमान में सभी को एकजुट रहने ओर वर्तमान कुरुतियों को खत्म करने का संदेश दिया। साथ ही राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह शेखावत, शौर्य चक्र विजेता किशन सिंह चुंडावत, प्रदेश महासचिव कांग्रेस रघुवीर सिंह राठौड़, हरेंद्रपाल सिंह जादौन, राज कंवर डायरेक्टर आर.डी फाइनेंस, माचवा पंचायत सरपंच जगदीश वर्मा, ए वन हेलीकॉप्टर सीईओ सोहन सिंह नाथावत, दिग्विजय सिंह टाई, सिंगर मीनाक्षी कंवर, गजराज सिंह सुंद्रियावास, युवराज वशिष्ठ सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर श्री करणी पुत्र फाउंडेशन से कुणाल सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह बडऩगर, चन्दन शर्मा, विनोद शर्मा, अजीत सिंह हिरना, अनिल चौधरी, अजयसिंह चौहान, मुकेश सिंह बिदावत, आनंद सिंह जालसू, सत्यनारायण गोयल, करण सिंह सुंगरपुर, जयसिंह मिंडा, कुलदीप सिंह नांद्रिया, जयसिंह बरजन, श्याम सिंह भोजगढ़, हैपी सिंह खंदाच, राजवीर सिंह मंगलपुरा, रोशन सवेरा फाउंडेशन से गोपाल सिंह गुढ़ा, देशराज सिंह कंवलाद, रूद्रप्रताप सिंह नाथूसर, करण सिंह किनसरिया, शिवराज सिंह गुढ़ा, प्रतापसिंह मिडियान, संदीप सिंह गुढ़ा, विशाल सिंह रांवा और रॉयल सिटी और माचवा ग्राम की विभिन्न कॉलोनियों के निवासी उपस्थित रहे ।