अपने जन्मदिन पर जब राहुल गांधी प्रियंका के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की बारिश की.

आज राहुल गांधी 54 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच, पार्टी मुख्यालय के आसपास राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपना 54वां जन्मदिन पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर पार्टी नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय और 10 जनपथ के आसपास उन्हें बधाई देते हुए होर्डिंग और बैनर लगाए हैं. इस बीच राहुल, प्रियंका गांधी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों से स्वागत किया.

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा गया, ऐसे नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने हमें प्यार को चुनना सिखाया। जब आप नफरत करते हैं तो प्यार चुनें। जब आपको दया न आए तो प्यार चुनें। जब भावनाएं खत्म हो जाएं तो प्यार को चुनें। एक ऐसा नेता जो गुस्से, नफरत और आंसुओं के खिलाफ खड़ा हुआ. एक ऐसा नेता जिसने लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का नेतृत्व किया. धन्यवाद राहुल गांधी जी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं और कहा, राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाज़ों के प्रति आपकी करुणा ऐसे गुण हैं जो आपको अलग करते हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुथगई ने भी राहुल के जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।