आर्य समाज स्थापना दिवस एवं भारतीय नववर्ष कार्ड का विमोचन ,आर्य समाज ने कुरुतियों, अंधविश्वास व पाखंड के विरुद्ध लोगों को जाग्रत किया : मदन दिलावर

महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कुरुतियों, अंधविश्वास व पाखंड के विरुद्ध लोगों को जाग्रत करने के लिए की थी। महर्षि दयानंद सरस्वती सभी को सदाचारी व श्रेष्ठ बनाना चाहते थे। उक्त विचार राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आर्य समाज स्थापना दिवस के कार्ड विमोचन के अवसर पर व्यक्त किए। आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के महामंत्री अरविंद पाण्डेय ने बताया कि आर्य समाज कोटा द्वारा भारतीय नव वर्ष एवं आर्य समाज स्थापना दिवस के मल्टीकलर कार्ड का विमोचन राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उनके आवास पर किया। पाण्डेय ने कहा कि आर्य समाज द्वारा विभिन्न सेवा सहायता के कार्य संभागीय प्रधान अर्जुन देव चड्ढ़ा के निर्देशन व सानिध्य में किया जा रहे हैं। मंत्री लालचंद आर्य ने बताया कि आज आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान अर्जुन देव चड्ढ़ा के नेतृत्व में अरविंद पाण्डेय, राधा बल्लभ राठौर, भैरूलाल शर्मा, शम्मी कपूर, किशन आर्य हरियाणा, कमलेश आर्या, विमलेश आर्या, संगीता आर्या, आशा यादव, अलका गुप्ता, मुरली पांचाल सहित आर्य कार्कर्ता मंत्री जी के निवास पर पहुंचे। मदन दिलावर का मंत्रोच्चार के साथ केसरिया साफा, गायत्री मंत्र सुसज्जित पट्का व सफेद साफी पहनाकर अभिनंदन किया गया।