भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया

सीकर।(विनोद धायल) भारतीय जनता पार्टी के प्रतिष्ठित नेता और फतेहपुर से  विधायक प्रत्याशी, श्रवण चौधरी ने आज 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। चौधरी ने फतेहपुर वन विभाग रेंज में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह, बाठोद सरपंच राकेश पटवारी और भाजपा नेता जितेंद्र कारंगा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसमें चौधरी ने पौधा लगाया। उन्होंने कहा की एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृप्रेम को बढ़ावा देना है। हर पौधा एक जीवित प्रतीक होता है, जो हमें हमारे माता-पिता की याद दिलाता है। उन्होंने क्षेत्रीय वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की ग्रामवासियों के सहयोग से हम इस अभियान को सफल बनाएंगे। पौधारोपण से हमें न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि यह हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर भी रखेगा। चौधरी ने कहा की हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण दें। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान हमारे माताओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का एक अद्वितीय प्रयास है।

भाजपा नेता जितेंद्र कारंगा ने कहा की चौधरी का यह प्रयास प्रेरणादायक है और हमें गर्व है कि हमारे नेता पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी पौधारोपण में भाग लिया और श्री चौधरी के इस कदम की सराहना की। उन्होंने इस अभियान के तहत और अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा की वन विभाग का यह प्रयास पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें गर्व है कि चौधरी जैसे प्रतिष्ठित नेता हमारे साथ इस अभियान में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत फतेहपुर रेंज में और अधिक पौधे लगाए जाएंगे।यह अभियान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में मातृभक्ति और सामूहिक प्रयासों की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। फतेहपुर के वन विभाग रेंज में हुए इस कार्यक्रम ने एक सकारात्मक संदेश दिया है और उम्मीद है कि अन्य क्षेत्र भी इस अभियान से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्रों में पौधारोपण करेंगे।