जयपुर : सोने-चांदी की कीमतों का नया रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख के पार, जानिए आज अपने शहर का भाव
जनवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सोना लगातार महंगा हो रहा है और चांदी ने तो नया रिकॉर्ड बना दिया है. आज चांदी का भाव 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है. सिर्फ जनवरी महीने में ही चांदी करीब 65 हजार रुपये तक महंगी हो चुकी है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल मची हुई है.
जनवरी 2026 का ताजा भाव:
आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं चांदी का भाव ₹3,10,633 तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं सोने के अलग-अलग कैरेट और चांदी के ताजा रेट.
आज के सोने-चांदी के रेट (प्रति 10 ग्राम:
24 कैरेट सोना: ₹1,46,400
22 कैरेट सोना: ₹1,34,210
18 कैरेट सोना: ₹
प्रमुख शहरों में सोने का भाव:
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मेरठ और लुधियाना में 24 कैरेट सोना ₹1,46,400 के आसपास चल रहा है.
पटना और अहमदाबाद में यह ₹1,46,300 के करीब है. मुंबई, पुणे और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,46,250 है. 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी इसी के अनुसार अलग-अलग शहरों में थोड़ी-बहुत ऊपर-नीचे हैं.
चांदी का रेट:
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, मेरठ और लुधियाना जैसे बड़े शहरों में चांदी का भाव आज लगभग ₹3,10,633 पर बना हुआ है.
कीमतें क्यों बढ़ रही हैं:
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें हैं. दुनिया के कुछ देशों में तनाव और अनिश्चित हालात बने हुए हैं, जिससे लोग सुरक्षित निवेश की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ रहा है. इसके अलावा सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और नई तकनीक से जुड़े सेक्टर में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से चांदी के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं. अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा रेट पर जरूर नजर रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है
सोने और चांदी के भाव
| धातु और शुद्धता | भाव (प्रति 10 ग्राम/किलो) | प्रमुख शहर |
| 24 कैरेट सोना | ₹1,46,400 | दिल्ली, लखनऊ, जयपुर |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,34,210 | दिल्ली, मुंबई, पटना |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,09,800* | दिल्ली, कोलकाता |
| चांदी (Silver) | ₹3,10,633 (प्रति किलो) | देशभर के प्रमुख शहर |