मनाया भारत की तकनीकी प्रगति का जश्न..आयोजित हुआ प्रथम ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आयोजित हुआ समारोह, चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग की पहली वर्षगांठ, युवाओं को किया प्रेरित

जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय के अतंर्गत डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, जोधपुर की ओर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक निदेशक, छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत साहनी ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती हुई प्रगति की याद में 23 अगस्त को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। यह दिन अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण में भारत की तकनीकी प्रगति का जश्न मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत अंतरिक्ष अनुसंधान में अपना प्रथम लहरा रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का उद्देश्य भारत के युवाओं को प्रेरित करना है। महाविद्यालय की ओएसडी डॉ. नलिनी रामावत ने छात्रों को अंतरिक्ष खाद्य अनुसंधान में नौकरी के मौके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खाद्य पदार्थों को तापस्थिर बनाना, खाद्य पदार्थों की संशोधित वातावरण पैकेजिंग, खाद्य पदार्थों की वैक्यूम सीलिंग, फ्रीज-ड्राईंग खाद्य पदार्थ और खाद्य पदार्थों का डिब्बाबंदी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न वृत्तचित्र दिखाए गए। इजि. माया शर्मा ने अंतरिक्ष खाद्य अनुसंधान में उभरते क्षेत्रों और नवाचारों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रशांत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके डॉ. अंकुर त्रिपाठी, डॉ. रश्मी भिंडा व डॉ. दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

TAGS