जयपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने रणवीर सिंह महन्दवास राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री तथा उम्मेद सिंह शेखावत राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी की अनुशंसा पर भवानी सिंह शेखावत को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भवानी सिंह शेखावत युवा क्षत्रिय समाजसेवी हैं और सूर्य नारायण सेवा फाउन्डेशन द्वारा जयपुर में वृद्धाश्रम संचालित कर समाज सेवा में अग्रणी हैं। भवानी सिंह शेखावत की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर रणवीर सिंह महन्दवास राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, उम्मेद सिंह शेखावत राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शक्ति सिंह राजावत, लक्ष्मण सिंह तंवर राष्ट्रीय सचिव, शिवसिंह भुरटिया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीता राघव महिला जिला अध्यक्ष, एचएस तोमर राष्ट्रीय महामंत्री, गौरीशंकर सिंह सिकरवार राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, उदय सिंह पुण्डीर अध्यक्ष उत्तराखंड, सवाई सिंह राठौड़ अध्यक्ष तमिलनाडु, डॉ. एस के सिंह अध्यक्ष झारखंड, शम्भु सिंह जौंल प्रदेश युवा अध्यक्ष, मान सिंह राठौड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह पाटोदा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित कर नियुक्ति का स्वागत किया है ।