प्रदेश के आदिवासी सरपंचों से राहुल गांधी ने किया संवाद

जयपुर@ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के आदिवासी सरपंचों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी ने आदिवासी इलाके की समस्याओं के बारे में पंचायतों की स्थिति मूलभूत समस्याओं व अधिकार कानून पासा एक्ट व राजस्थान सरकार के कामकाज के बारे में सवाल किए।इस कार्यक्रम में बांसवाड़ा से रूपलाल और सिरोही से वीरा राम गरासिया से राहुल गांधी ने चर्चा की। गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया ने बताया कि राहुल गांधी ने ग्राम स्वराज के सपने और पंचायती राज के सशक्तिकरण के सन्दर्भ में अपने विचार भी रखे।