जयपुर हैरिटेज में कमल लगा मुरझाने

जयपुर@ कांग्रेस के 19 प्रत्याशी जीते, भाजपा के सिर्फ 9; ग्रेटर नगर निगम में भाजपा आगे

शहर की दो नगर निगम-जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज नगर निगम के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना जारी है। हेरिटेज निगम में कमल मुरझाता हुआ नजर आ रहा है। यहां अब तक हुई काउंटिंग में कांग्रेस के 19 प्रत्याशी जीत चुके हैं। जबकि भाजपा के सिर्फ 9 प्रत्याशी जीते हैं। उधर, ग्रेटर नगर निगम की बात करें तो यहां भाजपा आगे है। ग्रेटर में भाजपा के 9 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस के 8 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। दोनों निगम चुनावों की यह काउंटिंग 25 कमरों में 250 टेबलों पर 478 राउंड में होगी। उम्मीद है कि दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि शहर की दोनों नगर निगम पर किसका कब्जा हो रहा है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक पर्यवेक्षक तथा एक सहायक नियुक्त किए गए हैं। जयपुर हैरिटेज में 686 प्रत्याशी और जयपुर ग्रेटर में 430 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला होगा।