हादसे में शिक्षक की हुई मौत व एक छात्र की हालत गंभीर
घटना को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया एक्स
चौमूं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 बाईपास स्थित भोजलावा कट के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 :45 बजे सारांश इंस्टिट्यूट की बस निर्माणाधीन पुलिया गड्डे में जा गिरी। हादसे में बस चालक व एक शिक्षक सहित आधा दर्जन के करीब घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही सामोद व चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को ईलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया । जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बावड़ी की ढाणी ग्राम तिगरिया निवासी आनंदीलाल शर्मा (35 ) रामेश्वर प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है जो की सारांश इंस्टिट्यूट में ही अध्यापन का कार्य करता था। घटना की जानकारी लगते ही चौमूं उपखण्ड अधिकारी दिलीप राठौड़ भी अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है की बस इटावा से चौमूं की और आ रही थी तभी भोजलावा कट के पास ब्रेक फ़ैल हो गए जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। वही चालक की सूझ बुझ के चलते बड़ा हादसा होते टल गया। हादसे के समय बस करीब दर्जन से अधिक बच्चें सवार थे।
यह हैस्टूडेंट हुए घायल:
चौमूं निवासी स्टूडेंट चंद्र प्रकाश सैनी ( 17) पुत्र श्रवण लाल सैनी की हालत गंभीर है। उसका बराला हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। वही तिगरिया निवासी सुप्रिया चंदोलिया (16) पुत्री ताराचंद चंदोलिया, सानिया चौधरी (15) पुत्री राजकुमार चौधरी, सुरेश यादव (17) पुत्र मुरलीधर यादव, शशिकांत मीणा (16) पुत्र सुभाष मीणा, निशा कुमावत (15) हरिवंश राय कुमावत, हाथनोदा निवासी अभिषेक यादव (18) पुत्र मुकेश यादव और धानोता निवासी महेंद्र यादव (18) पुत्र सुंडा राम यादव व पूजा जाट (16) पुत्री बाबूलाल जाट को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप :
घटना के बाद इलाके में संचालित स्कूलों के संचालकों में हड़कंप मच गया। स्कूल संचालक स्कूलों की छुट्टी घोषित करने लगे। आपको बतादें की सरकार मौसम के बदलाव के चलते पहले ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक की स्कूलों के छुट्टी घोषित कर चुकी है। ऐसे में स्कूल संचालक स्कूलों को संचालित कर सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। विभाग द्वारा समय पर निरीक्षण न किए जाने पर संचालक अपनी मन मर्जी करते है। वही घटना स्थल पर भी लोगों ने विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने के आरोप लगाए। घटना पर शिक्षा मंत्री ने किया एक्स : घटना को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर घटना की जांच कर स्कूल पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।