पशु चिकित्सा कर्मियों की लंबित मांगें हुई पूरी..छाई खुशी की लहर; जताया सीएम का आभार
मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम 1977 के तकनीकी संवर्ग में पशुधन सहायक को पदोन्नति का तीसरा अवसर, संवर्ग के पदनाम में परिवर्तन के लिए सेवा नियमों में होगा संशोधन
जयपुर। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की वर्षों से लंबित मुख्य मांग पदनाम परिवर्तन व तीसरी पदोन्नति के अवसर का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम 1977 के तकनीकी संवर्ग में पशुधन सहायक को पदोन्नति का तीसरा अवसर उपलब्ध करवाने और इस संवर्ग के पदनाम में परिवर्तन के लिए सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है ।।
इस पर हर्ष व्यक्त् करते हुए राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जयपुर जिला मंत्री भागचंद तंवर एवं संघ के प्रमुख महामंत्री अर्जुन शर्मा ने बताया कि इस संशोधन के अनुसार तीसरी पदोन्नति का अवसर देने के लिए मुख्य पशुधन प्रसार अधिकारी नवीन पद तथा पशुधन सहायक का पदनाम अब पशुधन निरीक्षक पशु, चिकित्सा सहायक का पदनाम पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी का पद नाम वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी किया जाएगा इससे संवर्ग के कर्मचारियों के आत्म सम्मान एवं कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।
संघ के प्रदेश संरक्षक केके गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश यादव, जिला अध्यक्ष रामजीलाल यादव, जिला मंत्री भागचंद तंवर, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु शर्मा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, छगन लाल बारोलिया, संजू सैनी, राजेंद्र कुमार बैरवा, विमलेश शर्मा, संघ के जिला पदाधिकारी नरेंद्र भात्तरा, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा सहित प्रदेश के हजारों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का आभार प्रकट किया। राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम 1977 की तकनीकी संवर्ग में पदनाम परिवर्तन व तीसरे पदोन्नति अवसर के सेवा नियमों में संशोधन करने पर प्रदेश के हजारों पशु चिकित्सा कर्मचारियों में खुशी की लहर आई है।