कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से फोन पर चर्चा की

जयपुर@ राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान में हो रहे अपराधों पर फोन कर चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल द्वारा करौली में पुजारी को जिंदा जलाने , बाड़मेर में नाबालिग से बलात्कार सहित प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था के बारे में चर्चा की। राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री इन घटनाओं पर चिंता जताई।मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि इन सभी घटनाओं का राज्य सरकार ने संज्ञान में ले लिया है। घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। सभी घटनाओं पर पूरी जांच के साथ कार्रवाई की जायेगी। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर उनकी पूरी नजर है। अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए हैं।वहीं, इस बीच विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और विफा जोन-1 डी के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय बूकना गांव पहुंचे। जिनके द्वारा बाबू पुजारी के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में दो लाख रुपए नकद दिए गए। विप्र फाउंडेशन ने सरकार से भी तत्काल पैकेज घोषित करने की मांग रखी।