सुबह 10 बजे तक 16.91 प्रतिशत मतदान- नगर निगम चुनाव-2020

जयपुर@ राजस्थान में जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगमों में आज प्रथम चरण का चुनाव हो रहा है। इसके लिए सुबह 7:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। वोट देने के लिए लोग सुबह से ही बूथ पर अपना आईडी कार्ड लेकर पहुंचने लगे। हालांकि सुबह अधिकांश मतदान केंद्रों पर कम लोग ही मतदान करने पहुंचे। यह मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए इस बार एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। सुबह 10 बजे तक 16.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवधि में करीब 1.17 लाख मतदाताओं ने वोट किया। मतदान की गति धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी भी पोलिंग बूथ पर चैकिंग करते नजर आए। मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी जरुरतमंद मतदाताओं की मदद करते नजर आए। मतदान केंद्रों पर नगर निगम के कर्मचारी मतदताओं को मास्क उपलब्ध करवाते नजर आए। उनके हाथ भी सेनेटाइज करवाए गए।