करवा चौथ 4 को, बाजारों में सजे करवे

भरतपुर@ लंबे सुहाग का प्रतीक करवा चौथ व्रत 4 नवंबर को है। इसके लिए बाजारों में तैयारी शुरू हो गई है। बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। मिट्‌टी और खांड के करवों की बिक्री में इजाफा हुआ है। वहीं शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार दही वाली गली में भी इन दिनों रौनक बढ़ने लगी है। पक्का बाग निवासी कपिल प्रजापति ने बताया उनके यहां पिछले 20 साल से करवे बनाए जाते हैं। इस बार कलर्ड करवों की डिमांड ज्यादा है। इसलिए लाल और पीले रंगों के करवे अधिक मात्रा में बना रहे हैं।

 

Most Read