जोधपुर निगम चुनाव मतगणना

जोधपुर@ जोधपुर की स्थानीय सरकार चुनने के लिए हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। दोनों निगम के नतीजे पहले से लगाए गए कयास के अनुरूप ही आ रहे है। उत्तर में कांग्रेस व दक्षिण में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहे है। निगम उत्तर में अब तक मिले नतीजों में कांग्रेस 39 व भाजपा ने 13 वार्ड में जीत हासिल की है। जबकि 5 वार्ड में निर्दलीय के खाते में गए है। वहीं दक्षिण में भाजपा बहुमत केआंकड़े को छू चुकी है. स्पष्ट बहुत से वह सिर्फ एक सीट पीछे है। भाजपा 40 व कांग्रेस 22 व निर्दलीय ने 7 पर जीत हासिल की है।

उत्तर नगर निगम अपडेट्स:

नगर निगम उत्तर में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के भागीरथ मेघवाल, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के भंवरलाल, वार्ड 3 से निर्दलीय विशाल सांखला, वार्ड 11 से भाजपा के अजय जोशी, वार्ड 12 से कांग्रेस की शाहीन अंसारी, वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस के राकेश, वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस के शौकत विजयी रहे। वार्ड नंबर 51 में तारा गहलोत की जीत के साथ निर्दलीय का खाता खुला। वहीं वार्ड 31 से कांग्रेस के हसन खान को 1320 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 787 मत मिले। विजयी घोषित किए गए है। वार्ड नंबर 71 से कांग्रेस के भैरव सिंह परिहार को विजेता घोषित किया गया। वार्ड 61 से कांग्रेस की किरण, वार्ड 62 से कांग्रेस की सीमा खींची व वार्ड संख्या 72 से ममता सांखला विजयी रहे।

दक्षिण नगर निगम अपडेट्स:

नगर निगम दक्षिण के वार्ड 1 से भाजपा की इंद्रा राजपुरोहित, 2 से भाजपा के दलपत वैष्णव, 3 से भाजपा के अशोक सिंह चौहान, 4 से भाजपा के पुरुषोत्तम आचार्य, 5 से कांग्रेस की मुमताज, 6 से भाजपा की लेहरा देवी, 7 से कांग्रेस की सरिता बरवड़, 8 से भाजपा के अजय सिंह, 9 से भाजपा के सुमर सिंह, 10 से निर्दलीय हेमलता परिहार, 11 से कांग्रेस के गिरधारी सिंह, 12 से कांग्रेस की मंजू शर्मा, 13 से कांग्रेस की रागिनी शर्मा, 14 से निर्दलीय फतेहराज सुथार, 15 से कांग्रेस के महेन्द्र बेनीवाल, 16 से भाजपा की वनिता सेठ, 17 से भाजपा की सुमन सैन, 18 से भाजपा के विक्रम सिंह पंवार, 19 से भाजपा के महेश परिहार, 20 से भाजपा की प्रमिला, 21 से भाजपा के नरेन्द्र, 22 से भाजपा की पायल जानयानी, 23 से भाजपा के सुनील संभवानी, 24 से भाजपा के मंजूर अली, 25 से भाजपा के नरेन्द्र सिंह, 26 से कांग्रेस की रुबीना, 27 से कांग्रेस की पूजा पारीक, 28 से कांग्रेस के सैयद इस्लामुल अली, 29 से भाजपा के मोहित ओझा, 30 से भाजपा के किशनलाल लड्‌डा, 31 से भाजपा के अमरलाल, 32 से कांग्रेस की हनीफा, 33 से निर्दलीय घनश्याम, 34 से कांग्रेस के योगेश, 35 से भाजपा के अनिल कुमार, 36 से निर्दलीय दीपक माथुर, 37 से भाजपा के सुरेश मेघवाल, 38 से भाजपा की मंजू, 39 से भाजपा की सावित्री गुर्जर, 40 से भाजपा की मीनाक्षी कोठारी, 41 से भाजपा के रेतसिंह इंदा, 42 से कांग्रेस की प्रिया विश्नोई, 43 से निर्दलीय बसंती मेवाड़ा, 44 से कांग्रेस की मूमल प्रजापत, 45 से भाजपा के पुखराज, 46 से भाजपा की सुगनी देवी बागरेचा, 47 से भाजपा की मनीषा गौड़, 49 से कांग्रेस के दौलत सिंह सांखला, 50 से भाजपा के योगेश व्यास, 51 से कांग्रेस के नरेश चंद्र जोशी, 52 से पूजा राठी, 53 से कांग्रेस के प्रकाश चंद्र जैन, 54 से भाजपा के रामस्वरूप, 55 से भाजपा के अनिल कुमार प्रजापत, 56 से भाजपा के डॉ. रविन्द्र परिहार, 57 से कांग्रेस की परवीन अख्तर, 61 से भाजपा के प्रदीप, 62 से कांग्रेस के महेन्द्र सिंह परिहार, 63 से भाजपा की अलका पंवार, 64 से निर्दलीय ललित कुमार गहलोत, 65 से भाजपा के अशोक भाटी, 66 से कांग्रेस के कुश गहलोत, 67 से भाजपा की मंजू देवी कंडारा, 68 से भाजपा के जगदीश कुमार नायक, 71 से कांग्रेस की रेखा परिहार, 72 से कांग्रेस के प्रभूसिंह राठौड़, 73 से कांग्रेस के राकेश, 74 से भाजपा की भंवर कंवर, 75 से कांग्रेस के रामसिंह, 76 से भाजपा के भीमराज राखेचा, 77 से निर्दलीय भवानी सिंह विजयी रहे।