150 वार्ड में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान

जयपुर@ नगर निगम जयपुर ग्रेटर के 150 वार्डाें के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम काे थम दिया। प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियाें ने जमकर दमखम दिखाया और बड़ी-बड़ी वाहन रैलियां निकाल कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। मालवीय नगर, वैशाली नगर, झाेटवाड़ा, विद्याधर नगर, साेढाला, सांगानेर, प्रताप नगर, महेश नगर और जगतपुरा में प्रत्याशियाें ने रैलियां निकाली। बड़ी संख्या में लाेग शामिल भी हुए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन इलाकाें में अच्छा मतदान हाेगा। जयपुर ग्रेटर के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में 39 वार्ड, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 42 वार्ड, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 21 वार्ड, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के 26 वार्ड और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्ड है। यहां 686 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1 नवंबर को 12 लाख 28 हजार 911 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए कुल 2048 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। काेराेना संक्रमण के चलते बूथाें की संख्या बढ़ाई गई है।

वार्डवार आरक्षण

ग्रेटर में एसी की 22 व एससी महिला 7, एसटी 5 व एसटी महिला 2, ओबीसी 32 व ओबीसी महिला 11, सामान्य वर्ग की 89 सीटाें में से सामान्य महिला वर्ग की 30 सीटें रिजर्व है।

1. ओबीसी पुरुष वार्ड :- 14,17,23,25,29,34,47,52,54,58,62,65,73,76,82,83,100,126,129,131,141

2. ओबीसी महिला वार्ड :- 4,44,50,51,60,75,114,116,130,138,143

3. एससी पुरूष वार्ड :- 31,49,56,80,91,98,107,108,110,112,113,123,139,144,147

4. एससी महिला वार्ड :- 88,105,111,112,113,123,139,144,147

5. एसटी वार्ड पुरूष :- 86,101,106,117,120, एसटी महिला में :- 109,119

6. सामान्य महिला वार्ड :- 1,5,7,8,11,12,15,16,21,24,27,33,43,45,46,48,61,74,77,79,92,94,95,97,118,124,127,149

7. सामान्य पुरूष के वार्ड:- शेष वार्ड सामान्य पुरुषाें के है।