3 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान

जोधपुर@ शहर की आधी जनता आज अपनी स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है। नगर निगम उत्तर के 80 वार्डों में सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सभी स्थान पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। कई मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय से पहले ही मतदाता कतारों में खड़े नजर आए, वहीं कई स्थान पर कर्मचारी मतदाताओं के इंतजार में बैठे दिखे। दोपहर 3 बजे तक 53.31 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके थे। पहले चरण में उत्तर निगम में शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। यहां 80 वार्डों में मैदान में डटे 296 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3.88 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए कुल 624 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। जिन बूथों पर कोविड मरीज वोट डालेंगे, वहां अलग से मतदान की तैयारी की गई हैं। वहीं प्रशासन ने छह आदर्श बूथ भी बनाए हैं, जहां मास्क व सैनेटाइजर की व्यवस्था हैं।