युवा मोर्चा सहित सात मोर्चों की घोषणा दिवाली से पहले संभव

जयपुर@ बीजेपी प्रदेश युवा माेर्चा सहित सात माेर्चाें की घाेषणा दिवाली से पहले संभव हाेगी। दिवाली के ताैहफे के रूप में संगठन ये घाेषणा करेगा। पहले ताे युवा माेर्चा पद के लिए 35 वर्ष का राइडर और अब निगम चुनाव की वजह से कार्यकारणी विस्तार में देरी हुई है। अब दाे उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री की भी घाेषणा हाेगी।दरअसल युवा माेर्चा पद के लिए 35 वर्ष का राइडर लगने की वजह से युवा माेर्चा के अध्यक्ष बनने की घाेषणा रुकने से सभी माेर्चाें के पदाधिकारियाें की घाेषणा राेकनी पड़ी थी। हालांकि राइडर लगने से पहले प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक नाम फाइनल कर लिया था लेकर लेकिन उम्र 38 वर्ष हाेने से ड्रॉप करना पड़ा है।

राजवी पर सहमति नहीं बनी ताे युवा नेता का हाेगा चयन 35 वर्ष का राइडर लगने से युवा माेर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए विधायक नरपत सिंह राजवी के पुत्र अभिमन्यु राजवी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के पुत्र देवायुश सिंह आदि कई नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि राजवी पर सहमति नहीं बनी ताे किसी लाे-प्रोफाइल के युवा काे माैका दिया जाएगा।

ये हैं सात माेर्चे

सबसे बड़ा युवा माेर्चा, महिला माेर्चा, किसान माेर्चा, एससी माेर्चा, एसटी माेर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक माेर्चा शामिल है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री पद के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चयन हाेगा।

युवा मोर्चा सहित कुछ पदाें पर नाम तय नहीं, सामाजिक आंकलन जारी

युवा माेर्चा अध्यक्ष पद के लिए 35 वर्ष अधिकतम उम्र का राइडर है। इस वजह से बहुत कुछ बदल गया है। ऐसे में अब भाैगाेलिक, सामाजिक सहित हर तरह के समीकरण का अध्ययन कर रहे हैं। हमारा काम लगभग पूरा है और इसी महीने केंद्रीय अालाकमान की सहमति के साथ घाेषणा की जाएगी। - सतीश पूनियां, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

TAGS